सेंट पीटर्स कप में राज रावत की गेंदबाजी व्यर्थ
प्रयागराज। शौर्य प्रताप सिंह के हरफनमौला खेल (29 रन एवं चार विकेट) के दम पर फाफामऊ क्लब ने गणेश इंटरप्राइजेज क्लब को 20 रन से हराकर के सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पराजित टीम के राज रावत की अचूक गेंदबाजी (8-2-27-5) व्यर्थ हो गई।
फाफामऊ क्लब ने अपने मैदान पर गुरुवार को 32 ओवर में 143 रन (शौर्य प्रताप सिंह 29, कृष्णा पांडेय 25, अमित यादव 23, राज रावत 5/27, शिवेंद्र 2/02, यथार्थ सिंह 2/34) बनाए। जवाब में गणेश इंटरप्राइजेज क्लब की टीम 28.3 ओवर में 123 रन (अभ्युदय प्रताप सिंह 24, राम तिवारी 22, ऋतुराज यादव 18, शौर्य प्रताप सिंह 4/30, बिपिन पाल 3/19, अमित यादव 2/34) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

