केएस स्पोट्र्स अंडर-16 क्रिकेट में अनुराग का हरफनमौला खेल
प्रयागराज। मऊआइमा क्लब और गंगा डिग्री कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गंगा डिग्री कॉलेज के अनुराग शुक्ला (23 रन एवं चार विकेट) ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन किया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में किड्स प्रयागराज क्लब बी ने 30 ओवर में 111 रन (अमोघ पांडेय 28, अर्पित बघेल 23, आलोक कुमार 16, मोहम्मद शादान 3/16, अश्मित पटेल 2/09 मोहम्मद रिहान 2/20) बनाये। जवाब में मऊआइमा क्लब ने 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन (शुभ सोनी 38 नाबाद, आशीष यादव 27, सचिन यादव 16, कीर्तिमान पांडेय 2/18, आनंद प्रताप सिंह 1/44) बना लिए। मोहम्मद शादान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर गंगा डिग्री कॉलेज ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन (आदित्य पाल 27 नाबाद, अनुराग शुक्ला 23, अंशु पटेल, अमिताभ व दिलीप कुमार 22-22, मोहम्मद अर्श 2/30, आर्यन प्रजापति 2/35) बनाए। जवाब में एएआरवाई क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवर में 150 रन (विराट सिंह 44, ईशान सिंह 32, शशिकांत यादव 20, अनुराग शुक्ला 4/23, अंशु पटेल 2/27, आदित्य पाल 2/27) पर सिमट गई। अनुराग शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

