पिथौरागढ़ 28 मई (आरएनएस)। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र तक्ष कापड़ी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज हुआ है। तक्ष की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिजनों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के संस्थापक एवं चेयरमैन स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद ने बताया कि तक्ष ने मात्र छह वर्ष चार माह की आयु में अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने जी-20 देशों और उनकी राजधानियों, भारत के 28 राज्यों व उनकी राजधानियों, देश के 15 राष्ट्रपतियों और 15 प्रधानमंत्रियों के नाम बताए। इसके अलावा तक्ष ने आवर्त सारणी के 115 तत्वों की पहचान, एक रुपये से दो हजार रुपये तक के नौ भारतीय नोटों पर अंकित चित्रों की जानकारी, दो से पांच तक के पहाड़ों का वाचन तथा दो से 500 तक की सम संख्याओं की गणना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
तक्ष की उपलब्धि की मान्यता:
तक्ष की इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स ने उन्हें आईबीआर अचीवर सम्मान प्रदान किया। इसके लिए 19 मई 2026 को प्रमाण-पत्र जारी किया गया। चेयरमैन डॉ. वीरेंद्रानंद ने कहा कि बच्चों को सही दिशा, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे कम उम्र में भी बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। इससे पहले विद्यालय के चित्रांश पांडे, शौर्य शर्मा, दक्ष ज्याला, दिव्यांश जोशी और आदि महर भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

