पिथौरागढ़ 28 मई (आरएनएस)। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। गुरुवार को पंचायत घर दरांती में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ज्योति देवी ने बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों की किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आशा फैसिलिटेटर दीपा लस्पाल ने माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और उचित खान-पान की जानकारी दी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता कलावती देवी सहित अन्य महिलाएं और किशोरियां मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

