नैनीताल 28 मई (आरएनएस)। कैंचीधाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके चलते भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।सुबह से ही कैंचीधाम पहुंचने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जाम के चलते वाहन घंटों रेंगते रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेनिटोरियम से शटल से श्रद्धालुओं को धाम भेजा गया। भीड़ अधिक होने के कारण कई श्रद्धालु अपने वाहन बीच रास्ते में छोड़ पैदल ही बाबा नीब करौरी के दर्शन को पहुंचे। अल्मोड़ा जा रहे पंकज जोशी, तनुजा भट्ट और निर्मला जोशी ने कहा कि कैंचीधाम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जल्द बाईपास का निर्माण होना चाहिए, जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

