लखनऊ,30 मई(आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इसे समाचार जगत के साथ-साथ समाज के लिए भी स्तब्धकारी और दुखद क्षति बताया।अखिलेश यादव ने कहा कि अमित तिवारी का असामयिक निधन कई सवाल खड़े करता है, विशेषकर उन जिम्मेदारियों को लेकर जो किसी व्यक्ति के जाने के बाद उसके परिवार और आश्रितों के सामने रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा पत्रकार जीवन भर अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सच को सामने लाने का कार्य करता है। पत्रकार अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता किए बिना अनेक दबावों का सामना करता है, लेकिन कई बार परिस्थितियां उस पर भारी पड़ जाती हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को ‘लोकतंत्र के वैचारिक सेनानीÓ के रूप में सम्मान और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे जीवन भर अपने दायित्वों का निष्पक्ष निर्वहन कर सकें। साथ ही उनके परिवारों को भी सम्मानजनक जीवनयापन के लिए आवश्यक सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए।उन्होंने दिवंगत पत्रकार अमित तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

