लखनऊ,30 मई(आरएनएस)। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग परिसर में संचालित बचपन डे-केयर दृष्टिबाधित बच्चों के विद्यालय भवन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में लगा लोहे का गेट अचानक गिरने से उसकी चपेट में आए आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 09:00 बजे से 09:30 बजे के बीच घटना की सूचना मिली। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि राहुल कश्यप, जो जेबीटीसी कैम्पस में निवास करते हैं और रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं, का भांजा शिवा कश्यप अपने मामा के यहां आया हुआ था। शिवा कश्यप की उम्र लगभग आठ वर्ष बताई गई है।बताया गया कि बालक विद्यालय परिसर में लगे झूले पर झूलने गया था। इसी दौरान भवन परिसर से बाहर निकलते समय वहां लगा लोहे का गेट अचानक गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही महानगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

