खरगोन 01 June (Rns) । मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। जेत रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला खरगोन जिले का है जहां सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई और 17 लोग घायल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल घटना खरगोन जिले के जैतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह खंडवा-बड़ोदरा नेशनल हाईवे पर मगरिया गांव के पास की है। तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक सहित टेंपो ट्रैवलर में सवार 17 लोग घायल हो गए।
तीन की हालत गंभीर
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। टेंपो ट्रैवलर में सवार लोग सगाई समारोह में शामिल होने पिपलोद जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है

