0 गहमागहमी के बीच हुआ मतदान 1542 में से 1229 ने डाले वोट
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 01 जून (आरएनएस)। इंदिरा वार्ड में सोमवार को हुए उपचुनाव में दिनभर मतदान के दौरान गहमागहमी का माहौल बना रहा। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता इस दौरान उत्साहित होकर अपनी अपनी जीत के दावे करते रहे। इस वार्ड में कुल 1542 वोटर है। जिन में से 1229 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ क्रमांक एक पर 666 और बूथ क्रमांक 2 पर 563 वोटर्स ने मतदान किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत 79.7 रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग तीन दशक से इस वार्ड पर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत दर्ज करते आ रहा है। इस उपचुनाव में भाजपा ने यहां खाता खोलने के लिए काफी कोशिश की है। नौकरी पेशा, शिक्षित वर्ग, व्यापारिक वर्ग समेत अन्य वर्ग के मतदाताओं की गिनती यहां ज्यादा है। जिसके चलते इस चुनाव में किसकी जीत होगी इसका आंकलन आसान नहीं है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

