0 शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 01 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने एक आरोपी को 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2,800 रुपये मूल्य की शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवरीनारायण थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर भरत लाल जाहिरे (40 वर्ष), निवासी मिस्दा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 35 नग देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कपिल राम साहू, आरक्षक विकास शर्मा, पति राम यादव, राजेश कौशिक तथा सैनिक राधेश्याम कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

