देहरादून 1 जून (आरएनएस)। आजाद हिंद फौज के सेनानी स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सेनानी कैप्टन दल बहादुर थापा की मूर्ति अनावरण गढ़ी कैंट स्थित शेरबाग रोड के नवनिर्मित पार्क में किया गया। सोमवार को उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं समस्त सहयोगी संस्थाओ द्वारा शहीद की मूर्ति अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि भोलेजी महाराज संस्थापक द हंस फाउंडेशन, अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि गोर्खाली सुधार सभा अध्?यक्ष पदम सिंह थापा, नेपाली भाषा समिति अध्?यक्ष मधुसूदन शर्माजी ने शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की मूर्ति का अनावरण किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

