देहरादून 1 जून (आरएनएस)। हिमालयी सिनेमा और रचनात्मक उद्योग के विकास के लिए मालसी स्थित एक होटल में हिमालयन सिनेमा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयी क्षेत्र के 100 से अधिक फिल्मकार, निवेशक, उद्यमी, कलाकारों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में हिमालयी सिनेमा के भविष्य, उसकी संभावना और एक संगठित उद्योग के रुप में विाकस पर चर्चा की गई। ओटीटी प्लेटफार्म हिमफ्लिक्स द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में हिमालयन रिसोर्स एन्हांसमेंट सोसाइटी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने सहयोग दिया। अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली ने वर्चुअल रुप से जुड़कर प्रतिभागियों से संवाद किया। मौके पर नीरज बावरी, जया शर्मा, आशीष रावत, ममता पांगती, राहुल रावत मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

