देहरादून 1 जून (आरएनएस)। कैन्ट बोर्ड देहरादून की बोर्ड बैठक सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे शुरू हुई। बैठक में तीन वर्षों से बंद पड़े कैन्ट अस्पताल को दोबारा शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही पिछले छह माह से लंबित चिकित्सक की तैनाती के मामले पर भी निर्णय होने की संभावना है। बैठक में प्रेमनगर क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कैन्ट क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग भी बोर्ड सदस्य द्वारा उठाई जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग व्यवस्था और आधारभूत विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

