देहरादून 1 जून (आरएनएस)। श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति और नगर निगम देहरादून की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉलोनी के बच्चों और युवाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। समिति के आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कमली भट्ट ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए बच्चों को स्वच्छता के महत्व और नागरिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों को सफेद टी-शर्ट, टोपी, मास्क और ग्लव्स वितरित किए गए।
अभियान के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने स्वच्छता गीतों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता जागरूकता अभियान में विशेष योगदान के लिए मीनू सुंदरियाल को पार्षद कमली भट्ट और समिति अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समिति अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने कहा कि कॉलोनी में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। अभियान को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष अशोक बलूनी, वरिष्ठ संरक्षक बलदेव भंडारी, लेन नंबर-8 प्रभारी रविंद्र सजवाण, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र पंवार तथा के.सी. बहुगुणा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में राजेंद्र बलूनी, चित्रांश सजवाण, कैलाश कोठियाल, प्रवीण रावत, वीरेंद्र रौतेला, गुलाब नेगी, चतर पुंडीर, उपेंद्र कुकरेती, मीणा नेगी, मोनिका भंडारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

