बालाघाट 2 जून (आरएनएस)। दिनांक 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दीप ज्योति नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, बालाघाट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू एवं धूम्रपान (??) के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में दीप ज्योति नशा मुक्ति केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी स्टाफ सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

