सूर्य प्रकाश, आर्यन, दिव्यांशु, आनंद और आयुष चमके
प्रयागराज। एएस हनुमानगंज क्लब और सोनामती क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। एएस हनुमानगंज क्लब के सूर्य प्रकाश सिंह (8.2-0-38-5), आर्यन श्रीवास्तव (8-2-19-4) एवं सोनामती क्लब के दिव्यांशु यादव (88 रन, 64 गेंद, चार चौके, 10 छक्के एवं दो विकेट), आनंद कुमार यादव (73 रन, 43 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) और आयुष त्रिपाठी (50 रन, 19 गेंद, चार चौके, पांच छक्के) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की टीम 23.2 ओवर में 96 रन (अमन सिंह 25, सौरभ यादव 24, सूर्य प्रकाश सिंह 5/38, आर्यन श्रीवास्तव 4/19) बनाए। जवाब में एएस हनुमानगंज क्लब ने 22.2 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन (अंशु विश्वकर्मा 23, शिवांश जायसवाल 22, सौरभ प्रताप सिंह 3/28, श्रेयांश लाल, उज्जवल मिश्रा व आयुष शाह एक-एक विकेट) बना लिए। सूर्य प्रकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सोनामती क्लब मैदान पर सीएवी क्लब ने 32.2 ओवर में 238 रन (आर्यन सिंह 38, अनिल 37, अंकुश सिंह 22, आनंद कुमार 20, प्रेरक पाल 3/35, दिव्यांशु यादव 2/27, मोहम्मद अर्श 2/31) बनाए। जवाब में सोनामती क्लब ने 26.1 ओवर में चार विकेट पर 239 रन (दिव्यांशु यादव 88, आनंद कुमार यादव 73, आयुष त्रिपाठी 50, अंकुश सिंह 2/39, संदीप कुमार व शिवा मिश्रा एक-एक विकेट) बना लिए। दिव्यांशु यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

