प्रयागराज। वर्मा क्लब ने फाफामऊ क्लब को 73 रन से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है जबकि एसए इंडोर क्लब और खेलगांव पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
फाफामऊ क्लब मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में वर्मा क्लब ने 25 ओवर में चार विकेट पर 162 रन (श्रेयांश शुक्ला 82, रूद्र गुप्ता 32, हरिओम 21, परम सिंह व दीपांश सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 89 रन (दीपांश सिंह 31, अंश चौरसिया 11, अंश यादव 2/13, शुभ सोनी 2/22, गौरव यादव, अंकुश सिंह एक-एक विकेट) ही बना सकी। श्रेयांश शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एसए इंडोर क्लब ने 24.1 ओवर में 118 रन (आदित्य राज सक्सेना 35, उद्गम श्रीवास्तव 32, राघव मिश्रा 2/07, विराट सिंह 2/25, आनंद प्रताप सिंह 2/25) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की पूरी टीम 24.5 ओवर में 109 रन (कुशाग्र केसरवानी 42, सार्थक यादव 22, आयुष्मान वर्मा 2/19, उत्कर्ष सिंह 2/25, ध्रुव, आयुष त्रिपाठी एक-एक विकेट) पर सिमट गई। उत्कर्ष सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन (अक्षत रावत 34, हनी 24, पार्थ सिंह 2/08, उज्जवल सिंह 2/29, अनुराग यादव, अर्ज अब्बास व जॉय पांडेय एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 18 ओवर में एक विकेट पर 116 रन (अंबुज द्विवेदी 72, जॉय पांडेय 34 नाबाद, आयुष पाल 1/06) बना लिए। अंबुज द्विवेदी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

