प्रयागराज 4 जून (आरएनएस)। रंजीत कुमार (42 रन एवं तीन विकेट) और मोहम्मद फैजान (3-0-06-4) के खेल से मऊआइमा क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 46 रन से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में मऊआइमा क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन (रंजीत कुमार 42, शुभ सोनी 36, मोहम्मद रेहान 23, उत्कर्ष 17, शिवम यादव 3/25, शिवांश कुमार 2/18, मोहम्मद इस्माइल, आयुष रावत, आर्यन यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की पूरी टीम 20.5 ओवर में 136 रन (पार्थवर्धन सहायक 56, मोहम्मद इस्माइल 32, आर्यन यादव 16, फैजान खान 4/06, रंजीत कुमार 3/29, मोहम्मद शादान 2/19) पर सिमट गई। रंजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

