प्रयागराज 4 जून (आरएनएस)। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय एवं मासिक भत्तों में 50त्न की वृद्धि के निर्णय पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए सरकार को धन्यवाद व बधाई दी है।
गुरुवार को अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता से मुलाकात कर प्रदेश सरकार के इस निर्णय को लेकर बधाई दी। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का ये निर्णय स्वागत योग्य एवं प्रशंसनीय है। यह निर्णय अधिवक्ताओं के सम्मान, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आभार एवं धन्यवाद है।
प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर उनके योगदान का सम्मान किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

