प्रयागराज 4 जून (आरएनएस)। भाजपा द्वारा 5 जून को चलाए जाने वाले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के मंडल पदाधिकारियों को पौधे वितरित किए गए। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व महानगर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि आने वाली पीढिय़ों को यदि स्वच्छ हवा पानी देना है तो आज की पीढ़ी को इसके प्रति सजग रहना होगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान सभी मंडलों में चलाया जाएगा। कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर पूरी सजगता से लग जाएं। अभियान का संयोजक जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव व सह संयोजक मयंक दुबे को बनाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

