अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्माण तथा व्यवस्था पक्ष की चर्चा हेतु प्रशासनिक अधिकारियों एवं आरोग्य भारती संगठन के मध्य एक बैठक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एम एस विष्णु ने की। बैठक में डॉ हर्ष कुमार मिश्रा, डॉ अरविंद खरे, डॉ राहुल तथा अन्य राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आरोग्य भारती की ओर से अयोध्या महानगर अध्यक्ष डॉ रत्नेश पांडेय के नेतृत्व में महानगर सहसचिव डॉ जलद श्रीवास्तव, डॉ एस के मिश्रा, योग प्रमुख डॉ राजपाल, योगाचार्य डॉ सीमा, योगाचार्य अभिषेक शुक्ल, योगाचार्य पवन अग्रहरि तथा अयोध्या ग्रामीण सचिव डॉ राहुल गुप्ता ने चर्चा में प्रतिभाग किया। स्वयंसेवी बृजेन्द्र दुबे ने बैठक में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपने अनुभव साझा करने हेतु आरोग्य भारती के प्रांतीय सहसचिव डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी तथा प्रांतीय कार्यालय प्रमुख डॉ अजीत प्रताप सिंह ने उपस्थित रहकर सहयोग किया। 21 जून को राम की पैड़ी पर प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर डॉ विष्णु जी ने क्रमवार विषय रखा जिनपर विचार विमर्श करते हुए विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक संगठनों से अपेक्षित सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हुए वीडियो क्लिप्स बनाने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर प्रसारित करने पर भी सहमति बनी। योग का स्वस्थ जीवनशैली में महत्व को जन जन तक पहुँचाने के लिए आरोग्य भारती की ओर से शैक्षणिक संस्थानों में प्रबोधन की योजना बनाई गई। 14 जून को प्रस्तावित ऑनलाइन योग कार्यक्रम एवं वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु अधिक से अधिक पंजीकरण एवं योगाभ्यास का एक सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। डॉ राजपाल तथा योगाचार्य सीमा द्वारा योग प्रशिक्षकों की सूची उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया। बृजेन्द्र ने कार्यक्रम में अनुशासन एवं अतिथि सेवा हेतु अनुशासित स्वयंसेवियों को सहयोग में लाने का आश्वासन दिया गया। डॉ उपेंद्र तथा डॉ अजीत ने आरोग्य भारती संगठन की ओर से इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। इसके साथ ही डॉ विष्णु द्वारा आगामी बैठकों में और अधिक योजना के साथ उपस्थित होने का आह्वाहन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

