मेरठ 5 जून (आरएनएस )। मवाना रोड पर भगत लाइन के सामने कट पर सरियों का जाल लगाकर सड़क बंद करने को लेकर क्षेत्रवासियों के विरोध को देखते हुए एमडीए की टीम बैक फुट पर आ गई। शुक्रवार को एमडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से जाल हटाते हुए कट को खोल दिया। जिस पर क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार जताया है।
बताते चलें कि मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने मवाना रोड पर भगत लाइन के सामने कसेरूखेड़ा संपर्क मार्ग वाली रोड के डिवाइडर का कट सरियों का जाल लगाकर बंद कर दिया था। इसके विरोध में श्री रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर के साथ दर्जनों स्थानीय निवासी बृहस्पतिवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने एसीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कट को यथावत रखने की मांग की थी। क्षेत्रवासियों के विरोध को देखते हुए शुक्रवार को एमडीए की टीम ने सरियों का जाल हटाकर डिवाइडर का कट खोल दिया। जिस पर स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों का आभार जताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

