जौनपुर (आरएनएस )। जिले के के चर्चित गोबरा सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू ने 80 दिन बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। यह मामला केराकत तहसील क्षेत्र के गोबरा गांव का है, जहां 15 मार्च को सच्चिदानंद मिश्र की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद से बिल्लू फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक कुंवर सिंह अनुपम ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और उस पर दबिश दे रही थी। उसके खिलाफ मुनादी कराई गई थी और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई तेज होने और गिरफ्तारी का दबाव बढऩे के बाद आरोपी बिल्लू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण का फैसला किया। न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी बिल्लू को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

