बस्ती 5 जून (आरएनएस)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के निवासी वार्ड नम्बर.09 लक्ष्मीबाईनगरए नगर पंचायत बभनान शाहिद हुसैन पुत्र स्वर्गीय नूर मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर लगभग 20 लाख रूपये के चोरी मामले का खुलासा किये जाने की मांग किया।शुक्रवार को एसपी को दिये पत्र में शाहिद हुसैन ने कहा है कि उनके घर पर 21 मई को दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे के अन्दर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। उस समय उनके घर पर कोई नही था वे सुबह 9 बजे अपने दुकान खोलने चले गये और उनकी पत्नी लखनऊ एक शादी समारोह में चली गयी थी । रात में दुकान से लगभग 10 बजे रात्रि घर पर आया तो उसने देखा कि चैनल का ताला टूटा हुआ था 3 गोदरेज आलमारी खुली हुई थी 03 लाख 50 हजार रूपये नगदी और सारा सोने का जेवरात चोर उठा ले गये जिसकी सूचना स्थानीय थाना पैकोलिया पर रात में तहरीर दी गयी । पुलिस द्वारा छानबीन करने पर लगे सी0सी0टी0बी0 फुटेज में लगभग 4 से 5 लोग दिख रहे है जिस सम्बन्ध में स्थानीय थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी ने जांच किया। 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई खुलासा नही हो सका । इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सामान व नगदी बारामद कराते हुए गिफ्तारी सुनिश्चत की जाये । माग किया कि विवेचक को बदल कर किसी अन्य से जांच कराकर चोरी मामले का खुलासा कराया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

