लगाये पौध दिया हरियाली का संदेश
बस्ती 5 जून (आरएनएस) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गणेशपुर में अध्यक्ष श्रीमती सोनमती देवी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी के उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
पौधरोपण करने के बाद अध्यक्ष सोनमती देवी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखनेए जलवायु परिवर्तन से निपटने और भावी पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने में पेड पौधे सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। कहा कि स्वास्थ्य लाभ प्रकृति और हरियाली के बीच रहने से मानसिक तनाव कम होता है और लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। अनेक औषधीय पेड़.पौधे हमें गंभीर बीमारियों से लडऩे की क्षमता और प्राकृतिक औषधियां प्रदान करते हैं। उन्होने वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया ।
वृक्षारोपण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारीगण दुर्गाप्रसाद चौधरीए मो0 आरिफए विकास चौधरीए रिंकू यादवए प्रवती सिंहए अवधेश पटेलए सुधीर चौरसियाए रोहित दूबे आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

