विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज मटका किंग की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यूं तो अभिनेता अपने नए-नए किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। सट्टा की दुनिया का बेताज बादशाह ब्रिज भट्टी का किरदार निभाकर उन्होंने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है। सीरीज को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, आखिरकार निर्माताओं ने दूसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसका ऐलान उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कर दिया है।
अमेजन प्राइम वीडियो ने मटका किंग 2 का ऐलान करते हुए लिखा, सीजन 2 के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। दूसरे सीजन पर काम जारी है। नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित यह सीरीज बॉम्बे की 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विजय ने इसमें कपास व्यापारी ब्रिज भट्टी का किरदार निभाया है, जो अपनी किस्मत को बदलने के लिए जुआ नेटवर्क को खड़ा करता है। सीरीज में कृतिका कामरा, सिद्धार्थ जाधव, साई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर भी हैं।
आपको बता दें कि 17 अप्रैल को मटका किंग का सीजन 1 प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों में इसे देखा जा रहा है.
रिलीज के बाद सिर्फ दो दिनों में ही यानि 17-19 अप्रैल के बीच इस सीरीज को 3.4 मिलियन व्यूवरशिप मिली.
इसके बाद पहले हफ्ते में मटका किंग को रिकॉर्ड 4.5 मिलिनय व्यूज़ मिले. ऑरमैक्स मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 20-26 अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा इस सीरीज को देखा गया. इसके बाद 27 अप्रैल से 3 मई के बीच इस सीरीज को 2.5 मिलियन व्यूज़ मिले.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

