टॉलीवुड स्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में छा गई है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म पेद्दी में राम चरण खेल के तीन मैदानों में अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म बीती 4 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई. पेद्दी ने पहले ही दिन अपनी कमाई से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. राम चरण ने पेद्दी से खुद बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड में कई रिकॉर्ड जोड़ लिए हैं. पेद्दी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, मेकर्स ने इसकी कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा जारी कर दिया है. पेद्दी का डे 1 कलेक्शन जानने के साथ बात करेंगे कि राम चरण ने अपनी नई रिलीज फिल्म से क्या-क्या रिकॉर्ड बना लिए हैं.
राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदू शर्मा स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ पेद्दी ने अपने ओपनिंग कलेक्शन से ये पांच रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं.
पेद्दी साल 2026 की इंडिया में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई हैं. पहले नंबर पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है, जिसने 236.63 करोड़ रुपये से वर्ल्डवाइड ओपनिंग ली थी.
इस लिस्ट में राम चरण ने अपने मेगास्टार पिता चिरंजीवी की माना शंकरा वारा प्रसाद गारू और पॉवर स्टार चाचा उस्ताद भगत सिंह को पीछे छोड़ दिया है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

