बीजापुर, 06 जून (आरएनएस)। भारत सरकार उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय संचालनालय उर्वरक, नई दिल्ली द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एफ.एफ.एस. हेतु बीजापुर जिला को पायलट जिला के रूप में चयनित किया गया है। फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एफ.एफ. एस. में सही समय पर उर्वरक की उपलब्धता, समय की बचत, मेहनत की बचत, आसान मोबाइल आधारित प्रक्रिया, आधार से सुरक्षित और सरल सत्यापन, परिवार के सदस्य द्वारा खाद प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया में किसान ऐसे विक्रेता का चयन कर क्यू आर कोड जनरेट करेगा जहां उसके लिए स्टॉक उपलब्ध है एफ.एफ. एस. में जिन किसानों के पास फार्मर आईडी है वे मोबाइल आधारित आसान आवेदन कर सकते हैं व जिनके पास फार्मर आईडी नहीं है वे अपने आधार व भूमि विवरण डालकर आवेदन करेंगे । आवेदन की प्रक्रिया में सर्वप्रथम किसान लोक सेवा केंदों, सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं या स्वयं अपने मोबाइल से फार्मर आईडी या आधार नंबर डालकर अपना आधार से सत्यापन करेंगे, फिर फसल का चयन कर जहां उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है उस रिटेलर को चुनकर कर क्यू आर कोड जनरेट करेंगे जो की तीन दिनों के लिए वैध रहेगा, उर्वरक नहीं लेने से वह स्वतह निरस्त हो जायेगा। जनरेटेड क्यू आर कोड को दूसरे दिन चुने गए उर्वरक विक्रेता के, पोस मशीन से स्कैन या टोकन नंबर डालकर या बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा सत्यापित कर उर्वरक प्राप्त किया जावेगा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

