० आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा, 06 जून (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोशन मिरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 रामनगर बलौदा थाना बलौदा है। सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में छिपाकर रखी गई 40 पाव ‘युनिक देशी प्लेन मदिराÓ बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 06 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक कौशल सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, आरक्षक संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे तथा महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर साहू का विशेष योगदान रहा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

