लखनऊ/बलरामपुर,06 जून(आरएनएस)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर स्थित देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर मां की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं संतों से भी भेंट की और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात वे गोंडा के लिए प्रस्थान कर गए।दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास, विधायक पलटूराम, कैलाश नारायण शुक्ल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं संत उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

