लखनऊ,06 जून(आरएनएस)। थाना पीजीआई एवं मोहनलालगंज पुलिस तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में वृन्दावन योजना क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर लगभग 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार, उन्नाव जनपद निवासी गायत्री देवी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सुनील कुमार शुक्ला, रवि सिंह, सर्वेश कुमार पांडेय, गौरव अवस्थी, विपिन कुमार शुक्ला, रीतू सिंह, कंचनलता उर्फ अंजना सहित अन्य व्यक्तियों ने संगठित गिरोह बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से वृन्दावन योजना में मकान बिक्री का झांसा देकर उनसे कुल 73,99,911 रुपये की धनराशि हड़प ली।इस मामले में थाना पीजीआई पर मु0अ0सं0-14/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पहले ही चार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि वर्तमान विवेचना थाना मोहनलालगंज से प्रचलित है।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 05 जून 2026 को किसान पथ की सर्विस लेन, रायबरेली रोड के पास से दो वांछित अभियुक्तों सुनील कुमार शुक्ला और विपिन कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया। दोनों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी की थी और पीडि़ता से धनराशि हड़पी थी।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पूर्व में दर्ज कई मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।पुलिस टीम में थाना पीजीआई प्रभारी निरीक्षक, मोहनलालगंज के विवेचक तथा सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

