-सिविल लाइन पुष्पराज चौराहे के पास नजूल की भूमि से हटाया गया अतिक्रण
अयोध्या,06 जून(आरएनएस) । नगर निगम अयोध्या की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सिविल लाइन के पुष्पराज चौराहे पर बिजली घर के गाटा 41081 में लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत की जा रही थी। शिकायत को संज्ञान को लेते हुए शनिवार को प्रभारी अधिकारी नजूल के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा, यदि निर्धारित समय के भीतर लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर धुलाई घर, होटल, चबूतरे, रैंप और अन्य निर्माण सड़क की निर्धारित चौड़ाई में आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन की समस्या भी बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

