-इसबार बंगाली सिल्क साड़ी होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र
-विद्वत परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर प्रदान की गई सहमति
अयोध्या,06 जून(आरएनएस)। आचार्य नरेद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय सभागार में विद्वत परिषद की बैठक आयोजित की गई। नियुक्ति के बाद कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार इस बैठक का नेतृत्व किया। बैठक में परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे और कई मुद्दों पर विचार विमर्श कर सहमति प्रदान की गई। कृषि विश्वविद्यालय में आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के परिधान को लेकर चर्चा की गई। इस बार के दीक्षांत समारोह में विद्वत एवं प्रबंध परिषद के सभी अध्यक्ष एवं सदस्य क्रीम कलर की धोती, कुर्ता और सदरी में ख्भारतीय परिधान, में नजर आएंगे। इस दीक्षांत समारोह की एक अलग खास बात यह होगी कि इस बार महिला सदस्य बंगाल की क्रीम और लाल बॉडर वाली सिल्क साड़ी में नजर आएंगी। कृषि विवि में एग्री टूरिज्म के तहत आने वाले पर्यटकों के भोजन, ठहरने एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स, ऑनलाइन कोर्स और पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को लाइब्रेरी में रखे जाने पर भी चर्चा हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

