अयोध्या,06 जून(आरएनएस)। बकाये मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा प्रेरक संघ की अयोध्या इकाई के जिला अध्यक्ष राम बक्श यादव के नेतृत्व में लोक शिक्षा प्रेरकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या को दिया। ज्ञापन विमान की गई है कि शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली की वजह से शिक्षा प्रेरकों का 18 से 20 माह का बकाया मानदेय नहीं मिल पाया है जिसे जल्द दिलाने के साथ ही लोक शिक्षा प्रेरकों की पुन: बहाली की जाए या किसी अन्य पद पर समायोजित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षा प्रेरक संघ के जिला संगठन मंत्री अरविंद सिंह ,जिला महामंत्री पुष्पेंद्र निषाद, जिला सचिव राजेंद्र कुमार, बब्बन निषाद, संजय शर्मा ,बृजेश कुमार, अरविंद यादव, दीप्ति पाठक, अंशु यादव सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

