सोहावल-अयोध्या,06 जून(आरएनएस)। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री ने टीम के साथ अरोग्यधाम हाजीपुर का निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्था से अभीभूत सीएचसी सोहावल प्रभारी आकांक्षा वर्मा की सराहना करते हुए पारिजात वृक्ष का पौधरोपण किया। बीती शाम निर्धारित प्रोटोकाल में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सोहावल तहसील क्षेत्र के हाजीपुर बरसेंडी स्थित आरोग्यधाम मंदिर महाराष्ट्र स्वास्थ्य कैबिनेट मंत्री प्रकाश राव अबित्कर पहुंचे। अन्न प्रासन्न कराने के उपरांत पारिजात वृक्ष का रोपण किया।महाराष्ट्र से अयोध्या धाम राम मंदिर का दर्शन के उपरांत लखनऊ जाते हुए स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अवित्कर के साथ आयोध्या मुख्य चिकित्साधिकारी देवेंद्र भिटौरिया सीएचसी प्रभारी आकांक्षा वर्मा ने स्वागत किया। केन्द्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा का मंत्री के साथ आई टीम के हाई प्रोटेंशियल रिचिवमेंट मरीज आन लाइट मिलने वाली रिपोर्ट एवं प्रसव एवं प्रसूता महिलाओं से सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बुखार से पीडि़त मरीजों से वार्ता करते हुए बीमारी से बचाव की जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम वर्क में भागीदारी की सराहना किया ।मंत्री द्वारा नवजात शिशु के साथ आई प्रसूता महिला के बच्चे को अन्न प्राशन कराया।प्रभारी आकांक्षा वर्मा द्वारा किए गये स्वागत और अयोध्या के बाद सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र में पारिजात वृक्ष के पौधे का रोपण कर सराहना की।आगांतुक मेहमान कुंज पत्रिका में हस्तलिखित हस्ताक्षर कर उक्त सभी मामले का लिख कर उल्लेख किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु,डा0 पीसी भारती, बीपीएम विनय शुक्ला, सुचिता गिरी, सुधा तिवारी, डा0 अरविन्द सिंह, डा. मनोज वर्मा,नेहा सिंह, वैशाली गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

