अयोध्या,06 जून(आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में संचालित इग्नू परीक्षा केन्द्र पर चल रही जून सत्रांत परीक्षा 2026 का औचक निरीक्षण क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ की अधिकारी डॉ. अनामिका सिन्हा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के अवसर पर केन्द्र अधीक्षक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने डॉ. सिन्हा का स्वागत करते हुए परीक्षा केन्द्र पर की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
डॉ. अनामिका सिन्हा ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्र प्रशासन को परीक्षा की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा विश्वविद्यालय के मानकों के अनुरूप परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीश अस्थाना, सूरज सिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

