हरदुआगंज मालगोदाम से मक्का की पहली रेक लोडिंग
प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), अतुल यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रयागराज मण्डल को माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। हरदुआगंज मालगोदाम से पहली बार रेल मार्ग द्वारा मक्का की सफल लोडिंग कर एक नए व्यापारिक अध्याय की शुरुआत की गई है।
हरदुआगंज मालगोदाम से आज मुजफ़्फरनगर के लिए 21 बीसीएन वैगनों की मिनी रेक में मक्का का सफलतापूर्वक लदान किया गया।यह लोडिंग मेसर्स संजीव कुमार सुनील कुमार द्वारा की गई, जिन्होंने पहली बार हरदुआगंज मालगोदाम के माध्यम से अपने माल का रेल परिवहन चुना।
यह उपलब्धि हरदुआगंज मालगोदाम के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे क्षेत्र के व्यापारियों एवं कृषि उत्पादकों के लिए रेल परिवहन के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही, यह पहल रेलवे द्वारा ग्राहकों को प्रदान की जा रही बेहतर माल परिवहन सुविधाओं, समयबद्ध सेवा एवं प्रतिस्पर्धी परिवहन व्यवस्था पर बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

