प्रयागराज ,06 जून(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य फुटबॉल लीग में आज नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी ने मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी, मोहाली (चंडीगढ़) में खेले गए अपने मुकाबले में गोलाज़ो ?फ़ सी के साथ 3 -2 से हराया।
मुकाबला शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा और दोनों पक्षों के खिलाडिय़ों ने अपना जोर लगाया। मैच के प्रथम हाफ में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी 2-1 से आगे थी। नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी की ओर से पहला गोल कप्तान हर्षित ने मैच के पहले हाफ में किया, जिससे टीम ने बढ़त बना ली। टीम के लिए दूसरा गोल वेदांत त्रिपाठी ने काउंटर अटैक पर किया।
हालांकि दूसरे हाफ में गोलांज़ो एफसी ने शानदार वापसी करते हुए एक गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए लगातार प्रयास किए, एवं खेल के 78वे मिनट पर वेदांत त्रिपाठी ने टीम के लिए एक और गोल करके टीम को 3-2 से आगे कर दिया। अंत में नॉर्दन ने यह मैच 3-2 से जीता एवं पूर्ण अंक प्राप्त किये।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम में निशांत कुमार मिश्रा, आदर्श (गोलकीपर), हर्षित ओझा (कप्तान), एकांश शर्मा, सत्यम, अर्णव तिवारी, अनिकेत मौर्या, सृजन सिंह, वेदांत त्रिपाठी, निखिल सिंह, प्रखर त्रिपाठी, श्रेयश , तेजस तिवारी, श्लोक सिंह, प्रदुमन, वंश, सौरभ, गौरव शामिल रहे। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष एवं सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर विक्रम सिंह बिष्ट रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

