केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट : संस्कार बेस्ट बॉलर, श्रेयांश बेस्ट बैटर एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट
प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। वर्मा क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 24.2 ओवर में 88 रन (जॉय पांडेय 36, अंबुज द्विवेदी 23, संस्कार सिंह 4/18, आभास सिंह 2/08, अंकुश सिंह 1/14) बनाए।
जवाब में वर्मा क्लब ने 14.5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन (श्रेयांश शुक्ला 35 नाबाद, रुद्र गुप्ता 34 नाबाद, अनुराग यादव व अथर्व तिवारी एक-एक विकेट) बना लिए।
मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट कोच देवेश मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए। संस्कार सिंह को बेस्ट बॉलर और श्रेयांश शुक्ला को बेस्ट बैटर एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव विपिन यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं क्रिकेट को सचिन प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर पवन वर्मा, प्रतीक शर्मा, मुकेश भारतीय, शिशिर मेहरोत्रा, अरुण कुमार, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

