प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। शिव गौतम के हरफनमौला खेल (55 रन एवं दो विकेट) से भानु प्रताप सिंह क्लब ने मऊआइमा क्लब को 65 रन से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। जहां उसका मुकाबला रविवार को किड्स प्रयागराज क्लब से होगा।
चक हरिहरगंज झूसी मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 30 ओवर में 198 रन (शिव गौतम 55, लकी मोर्य 24, अंशुमान पटेल 21, दिव्यांश यादव 19, रंजीत कुमार 3/27, शुभ सोनी 2/34, फैजान खान, अश्मित पटेल व मोहम्मद रेहान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में मऊआइमा क्लब की पूरी टीम 28.1 ओवर में 133 रन (विकास कुमार 33, आशीष यादव 16, रंजीत कुमार 37 नाबाद, अमित यादव 3/13, शिव गौतम 2/11, दिव्यांश यादव 2/14, नितेश यादव 2/23) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

