चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज ,06 जून(आरएनएस)। हर्षित जी सहाय के शानदार ( 108 रन, 86 गेंद, 15 चौके व एक छक्का ) व वैशल त्रिपाठी के नाबाद ( 67 रन, 68 गेंद, सात चौके व एक छक्का ) एवं शरीफ अहमद की अचूक गेंदबजी ( 6 – 0 – 22 – 4 ) के बदौलत चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में सावित्री देवी क्रिकेट क्लब को 93 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में चार विकेट पर 234 रन ( हर्षित जी सहाय 108, वैशल त्रिपाठी 67 नाबाद, हार्दिक नारायण तिवारी 22 अविजित रन, निष्कर्ष कुशवाहा 2/39, गौरव पटेल 2/49 ) पर बनाए। जवाब में सावित्री देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 141 रन ( गौरव पटेल 29, अभिराज सिंह यादव 25, कुणाल सिंह 20 रन, शरीफ अहमद 4/22, अंश जायसवाल 3/51, आर्यन बैनर्जी 1/09, अक्षत केशरवानी 1/12 ) ही बना सकी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

