फतेहपुर 8 जून (आरएनएस)/। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी मेघा का 35 वर्षीय पुत्र पतराखन गांव के ही उमेश उर्फ हन्ना पुत्र सोहनलाल 35 वर्ष के साथ बाइक से शहर बर्फ खरीदने आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही ये लोग नेवलापुर के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उमेश उर्फ हन्ना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने जिला चिकित्सालय माच्र्युरी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

