फतेहपुर 8 जून (आरएनएस)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरौंहा में बीमारी से तंग 13 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं मलवां थाना क्षेत्र के धर्मपुर मजरे असवार तारापुर में मां की डांट से क्षुब्ध 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बरौंहा गांव निवासी स्व0 रामबाबू की पुत्री रूपा देवी पिछले दो वर्षों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने काफी इलाज करवाया लेकिन कोई फायदा न हुआ। बीमारी से तंग आकर बीती रात उसने उस वक्त आत्महत्या कर ली जब परिजन गहरी नींद सो रहे थे। वहीं मलवां थाने के धर्मपुर मजरे असवार तारापुर निवासी सालिगराम की पुत्री ऊषा देवी को रविवार की शाम मां से काम न करने के पीछे डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

