जबलपुर 9 जून (आरएनएस)। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने शासन के प्रमुख कार्यक्रमों और प्राथमिक अभियानों की प्रगति की विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विद्यालयों में प्रवेश की स्थिति, छात्रावासों के निरीक्षण और पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष बल दिया गया।
संभागायुक्?त श्री सिंह ने कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष, जनजातीय कल्याण, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण और कोष एवं लेखा जैसे विभिन्न विभागों में लंबित सी एम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर शिकायतों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करें ।
शासकीय लक्ष्यों के अनुरूप जल गंगा संवर्धन कार्यों और गतिविधियों की नियमित रूप से सघन मॉनिटरिंग करने तथा सभी कार्यों को नियत समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में संभागायुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आयोजित विशेष अभियान पर विस्तार से चर्चा की और इसे शासन की मंशानुरूप प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के लिए कहा। वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने पीपल, आम, बरगद और नीम आदि के वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्?होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड/नगरीय निकाय मुख्यालयों पर 12 जून से 18 जून तक विशेष जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अभियान के तहत आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी सहित विभिन्न राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित सेवाओं के आवेदनों का अभियान अवधि में शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अभियान अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 और 20 जून को प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
संभागायुक्?त ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थानीय योग समूहों के सहयोग से प्रत्येक विकासखंड और नगरीय निकाय में कार्यक्रम आयोजित करने तथा संभव होने पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर भी लगाने के निर्देश दिये।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

