ओडिशा के सीएम की चि_ी पर बंगाल के सीएम की कार्रवाई
दीघा 9 जून (आरएनएस)। बंगाल के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर को धाम के जाने को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि अब दीघा के मंदिर परिसर के नाम से ‘धामÓ शब्द को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय ओडिशा के मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र के बाद लिया है। बताया गया है कि ‘धामÓ शब्द को लेकर कुछ धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं में आपत्ति थी। दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर के नाम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस मंदिर को ‘श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्रÓ के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले इसमें ‘धामÓ शब्द जुड़ा हुआ था, जिसे अब हटा दिया गया है।
शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने शास्त्रों और सनातन संस्कृति की अनदेखी कर इसे ‘धामÓ घोषित किया था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। हम वह भूल सुधार रहे हैं। इस परिसर का निर्माण हिडको के टेंडर और कैबिनेट की मंजूरी से एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में ही हुआ था, जिसे अब उसका वास्तविक नाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना पूर्ववत जारी रहेगी और इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।
इस फैसले के बाद मंदिर प्रशासन ने भी नए नाम को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, इस निर्णय को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मंदिर की संरचना और धार्मिक गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल नाम में संशोधन किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

