आजमगढ़, 09 जून(आर एन एस)अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) ने जनपद आजमगढ के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के पंचायत निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 में निर्धारित प्रपत्र 7 पर आज दिनांक 10 जून 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालय, एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय (यथा-ग्राम पंचायत का पंचायत घर, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति का भवन या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकान, आंगनवाडी केन्द्र तथा अन्य कोई सार्वजनिक भवन जो इस निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यालय घोषित किया गया हो) पर किया जायेगा। निर्वाचक नामावली दिनांक 10 जून 2026 से 12 जून 2026 तक नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

