कोलकाता 10 जून (आरएनएस)। प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए दक्षिण 24 परगना के मायाहौरी स्थित गोलकधाम चंद्रोदय राधा गोबिंद सेवाश्रम गुरुकुल ने एक बड़ा कदम उठाया है। समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और ज्ञान की रोशनी पहुंचाने के लिए संस्थान ने एक नया ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जिसका नाम ‘गुरुकुल देवसेना परशुरामÓ रखा गया है। संस्थान के सांगठानिक प्रवक्ता निमाई दास ने उक्त जानकारी दी और बताया कि, गुरुकुल देवसेना परशुराम सभी लोगों को बेसिक से लेकर स्कूल लेवल तक का ज्ञान देने के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू कर रहा है।इस नई डिजिटल पहल के जरिए अब सुदूर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक के छात्र घर बैठे ही गुरुकुल के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों तक शिक्षा पहुंचाना है, जो किसी कारणवश मुख्यधारा की शिक्षा से दूर रह गए हैं। शुरुआती स्तर से शुरुआत यानी यहां बुनियादी (बेसिक) ज्ञान से लेकर स्कूल स्तर तक की व्यवस्थित ऑनलाइन क्लासेस संचालित की जाएंगी। संस्कार और आधुनिकता का मेल को ध्यान में रखते हुए छात्र स्कूल के विषयों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान की शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे। बहरहाल आज के डिजिटल युग में जहाँ शिक्षा महंगी होती जा रही है, वहीं गोलकधाम सेवाश्रम की यह पहल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो सकती।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

