शहर पश्चिम के व्यापारी संगठनों के साथ राज्य कर विभाग की बैठक
प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग ने जीएसटी से जुड़ी सुविधाओं व लाभों के प्रचार- प्रसार के लिए बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मक्खन रेस्टोरेंट में व्यापारिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। शहर पश्चिम के व्यापारी संगठनों के साथ हुए संवाद में व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार व राज्य कर अधिकारी राजेश सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभ व व्यापारी दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने जीएसटी से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही जानकारी देकर समाधान किया। विभाग ने व्यापारियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
संवाद में धर्मेंद्र द्विवेदी, धनंजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केसरवानी, ज्ञान केसरवानी, अतिन गुप्ता, नरेंद्र खेड़ा, पप्पू केसरवानी, रामलोचन साहू, सतीश कुशवाहा, रतन अग्रवाल, अनिल कुशवाहा, सत्य प्रकाश कुशवाहा, क्रिसलेय केसरवानी, सागर ग्रोवर, वेद नारंग समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

