सेंट पीटर्स कप क्रिकेट : ईशान, देवांश, सचिन चमके
प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। श्री सहायक क्लब, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, और तरुण संस क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। श्री सहायक क्लब के ईशान सिंह (85 रन, 51 गेंद, नौ चौके, सात छक्के एवं 7-0-34-5), विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के सचिन पाल (48 रन एवं तीन विकेट) और तरुणा संस क्लब के देवांश पाठक (21 रन एवं चार विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
बुधवार को ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में जैदी इंडोर क्लब ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 235 रन (तन्मय केसरवानी 62, हर्षित तिवारी 38, सौरभ सिंह 32, शिवांश मिश्रा 31 नाबाद, हर्षवर्धन 20, ईशान सिंह 5/34, अश्मित सरोज व आदित्य पाठक एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब ने 29 ओवर में 4 विकेट पर 236 रन (ईशान सिंह 85, पार्थ वर्धन 68, मधुकर शुक्ला 39 नाबाद, आर्यन 2/18, शिवांश मिश्रा 2/51) बना लिए।
डीपीएस मैदान पर तरुणा संस क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 217 रन (कार्तिकेय सिंह 51, शिव गौतम 39, अनुराग कुमार 33, देवांश पाठक 21,
शिवम 20 नाबाद, हार्दिक नारायण तिवारी 20, हिमांशु यादव 3/31, हिमांशु मिश्रा, ऋतुराज यादव, आर्यन तिवारी, ईशान दीक्षित एक-एक विकेट) बनाए।
जवाब में गणेश इंटरप्राइजेज क्लब की टीम 29 ओवर में 137 रन (राहुल कुमार 22, ईशान दीक्षित 21, राम तिवारी 20, देवांश पाठक 4/25, आदर्श पांडेय 2/14, शुभम सोनकर, कार्तिकेय सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 33.2 ओवर में 234 रन (नितेश पाल 50, सचिन पाल 48, अरुण 47, उज्जवल शर्मा 24, अर्णव गर्ग 21, श्लोक चतुर्वेदी 3/61, विराट गुप्ता 2/62, अभिनव सिंह, प्रत्यक्ष व अथर्व तिवारी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 40.5 ओवर में 151 रन (विराट गुप्ता 40, अभिनव सिंह 34, सचिन पाल 3/26, अवनीश सिंह 3/36, आदर्श तिवारी, अर्णव गर्ग, प्रियम सिंह व उज्जवल शर्मा एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

