अक्षित और आराध्य ने जमाया रंग
प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने डीएसए यलो को 9 विकेट से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। विजेता टीम के अक्षित रावत (63 नाबाद, 43 गेंद, दस चौके, एक छक्का) और पराजित टीम के आराध्य टंडन (54 नाबाद, 60 गेंद, सात चौके) ने अर्धशतकीय की पारी खेली।
डीएसए मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में डीएसए यलो ने 22 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन (आराध्या टंडन 54 नाबाद, श्रेयांश 16, हनी 2/10, युवी नाहर 2/23) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 14 ओवर में एक विकेट पर 106 रन (अक्षित रावत 63 नाबाद, अक्षित सिंह 28) बना लिए। अक्षित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

